फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers have been waiting for salaries to be released for a year.

Hardoi News: शिक्षकों को एक साल से रुका वेतन जारी होने का इंतजार

Sat, 31 Aug 2024 03:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers have been waiting for salaries to be released for a year.
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग पांच से छह सौ शिक्षकों में किसी का एक तो किसी का दो दिन का वेतन एक साल से रुका है। वेतन जारी कराने के लिए शिक्षक विभाग के चक्कर काट रहे हैं। शिक्षक संघों ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में तैनात परिषदीय विद्यालयों के नियमित निरीक्षण करने के लिए टास्क फोर्स, विभागीय अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए है। जिनको प्रतिमाह विद्यालयों का निरीक्षण करना होता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विभागीय कार्यों को पूरा न करने व अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ उस दिन का या कार्य पूरा न होने तक वेतन रोकने की संस्तुति की जाती है। उसी के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से वेतन रोका जाता है।
विज्ञापन


विभागीय नियमानुसार, इस संबंध में शिक्षक अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराते हैं। उसी के आधार पर शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया जाता है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो विगत एक वर्ष में जिले में करीब पांच से छह सौ शिक्षकों का एक दिन व दो दिन का वेतन रुका चल रहा है। जो जारी नहीं हुआ। इससे शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों के वेतन के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जा चुकी है और उनसे वेतन जारी करने के लिए कहा गया है। संघ का प्रतिनिधि मंडल फिर बीएसए से मिलेगा और शिक्षकों का वेतन जारी कराएगा। अगर वेतन जारी नहीं होता है, तो संघ आगे की रणनीति बनाकर कार्य करेगा।

शिव शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
--------------------------


70 से 80 प्रतिशत दे चुके हैं स्पष्टीकरण
शिक्षकों ने वेतन जारी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण विभाग को भेज दिया है। मगर इसके बावजूद अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है। अगर शिक्षकों का रुका वेतन जारी नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।

- सुनीता त्यागी, जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
--------------------
संतोषजनक उत्तर मिलने पर होता है वेतन जारी

शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई के बाद उनको स्पष्टीकरण देना होता है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर वेतन जारी नहीं हो सकता है। कई शिक्षक एक से अधिक बार अनुपस्थिति हैं। उन पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश उच्चाधिकारियों के हैं। इस कारण वेतन रुका हुआ है।
- विजय प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed