{"_id":"5f5270848ebc3e54db3c8e9d","slug":"teachers-day-special-story-in-hardoi-hardoi-news-knp5807143189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों पर होती है अच्छे समाज की रचना की जिम्मेदारी: आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों पर होती है अच्छे समाज की रचना की जिम्मेदारी: आदर्श
विज्ञापन
फोटो-12- सम्मानित किए गए शिक्षकों के साथ मौजूद सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा?
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद नगर के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को सर्वण चेतना सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य करुणा शंकर शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी को संकल्पित होना पड़ेगा।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष और अधिवक्ता आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि शिक्षकों से हमें न थकने, न हारने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि शिक्षक ज्योति पुंज है। शिक्षक के बिना हम समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। सभी गुरुजनों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। प्रदेश संघठन मंत्री शुभम वाजपेयी ने कहा कि शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शक है। बिना शिक्षक के शिक्षा को प्राप्त करना असंभव होता है।
प्रदेश मंत्री अरविंद वाजपेयी ने कहा कि यह अध्यापक विद्यार्थियों के जीवन को संवारने के लिए पूरा जीवन काम करते हैं। इसके बाद महेश चंद्र मिश्र, पूर्व प्रवक्ता बसंतलाल इंटर कॉलेज, पूर्व प्रधानाचार्य करुणाशंकर शुक्ला, संजय मिश्र, एमएलसी के पिता राधेश्याम मिश्र ददुआ, पूर्व शिक्षक देशराज यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक रामप्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य हाकिम सिंह, पूर्व प्रवक्ता अमर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अतुल शुक्ल, शिक्षक राजेश वाजपेयी, रघुवीर प्रकाश शुक्ला, ऋषि प्रकाश मिश्रा, राजीव वर्मा, जमील अहमद, हरी सिंह यादव व अनुज श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सौरभ मिश्रा, अविरल वाजपेयी, आदित्य अवस्थी, रोहित पांडेय, अभय शंकर मिश्रा, फुरकान खां, महेश सिंह, अंशुल, धीरज वर्मा, राहुल प्रजापति व इमरान खां आदि मौजूद रहे।