फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teachero ki teaching nikharne ka prayaas

आधार शिला समेत तीन माड्यूल पर शिक्षक दिखा रहे अपना हुनर

Tue, 02 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
teachero ki teaching nikharne ka prayaas
हरदोई। बेसिक शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर शिक्षकों के विकास के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें
विज्ञापन

आधारशिला, शिक्षण संग्रह व ध्यानाकर्षण तीन मॉडयूलों से शिक्षकों में सीखने व सिखाने की कला का विकास होगा। प्रतियोगिता के बाद हुनरमंद शिक्षकों को ई-सार्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। गूगल पर एक लिंक सभी को दे दिया गया है जिस पर शिक्षक ऑनलाइन आ सकते हैं और इस प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। आधारशिला मॉडयूल पर प्रतियोगिता एक जून से तीन जून के मध्य होगी। जबकि शिक्षण संग्रह पर प्रतियोगिता पांच से 11 जून एवं ध्यानाकर्षण मॉडयूल पर प्रतियोगिता 13 जून से 19 जून के मध्य होगी। इनके उपयोग से शिक्षकों में पठन-पाठन की नई तकनीक विकसित होगी व सीखने एवं सिखाने की ललक भी बढ़ेगी। अभी एक हजार से अधिक शिक्षक इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि आधार शिला मॉड्यूल प्रश्रोत्तरी के लिए डॉ. अभय जैन, शिक्षण संग्रह के लिए शिवम शर्मा एवं ध्यानाकर्षण मॉडयूल के लिए राधेश्याम दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed