{"_id":"67eecb003299f8373604a6c1","slug":"teacher-was-dismissed-for-15-years-due-to-fake-records-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129176-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फर्जी अभिलेखों से 15 साल से थी शिक्षक, बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फर्जी अभिलेखों से 15 साल से थी शिक्षक, बर्खास्त
Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
- बीएसए ने की कार्रवाई, वेतन व भत्तों की बकाया भूराजस्व की भांति कराई जाएगी वसूली
- शाहजहांपुर से स्थानांतरित होकर आई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फर्जी अभिलेखों पर नौकरी पाई शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका करीब 15 साल से परिषदीय स्कूल में तैनात थी। शाहजहांपुर में नौकरी पाने के बाद स्थानांतरण पर जिले में बिलग्राम के मितमितपुर संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर थी। वेतन और भत्तों की बकाया भूराजस्व की भांति वसूली के भी आदेश दिए गए हैं।
बीएसए ने यह कार्रवाई उप लोकायुक्त और विभागीय जांच में शैक्षिक अभिलेख फर्जी होने की पुष्टि पर की है। बताया कि मितमितपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहीं शमीम जहां पुत्री इदरीश अंसारी को बर्खास्त किया गया है। शमीम जहां की तैनाती साल 2009 में शाहजहांपुर में हुई थी। शाहजहांपुर बीएसए ने पहली तैनाती विकास खंड जलालाबाद के अल्हादादपुर प्राथमिक विद्यालय में दी थी।
2011 में प्रोन्नति के बाद विकास खंड कांट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया में सहायक अध्यापक के पर हुई। शमीम जहां ने साल 2023 में हरदोई के लिए स्थानांतरण करा लिया। जिले में योगदान के बाद मितमितपुर में तैनाती दी गई थी। दिसंबर 2024 में शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि बिलग्राम के खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार सिंह से जनवरी 2025 में शिक्षिका शमीम जहां के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने भी बीएड पास होने का अंक पत्र और प्रमाण पत्र शमीम जहां के न होने की पुष्टि की। शमीम जहां का जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला है।