{"_id":"634077550fc460178d76250b","slug":"teacher-s-body-found-hanging-on-the-noose-hardoi-news-knp7221017137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः फंदे पर लटका मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः फंदे पर लटका मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव में एक वर्ष पूूर्व हादसे में घायल हुए शिक्षक का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। बेटे ने चोट के दर्द से परेशान होकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम कमोलिया निवासी कमलेश (42) शिक्षक थे। वह सुुरसा ब्लॉक के भकुराई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शुक्रवार सुबह मकान के पीछे बने कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजन ने शव लटका देखकर शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए।
मृतक के बेटे वैभव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पिता हादसे में घायल हो गए थे। उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से घाव में पस पड़ गया था। इसके चलते उन्हें असहनीय दर्द होता रहता था। अनुमान है कि दर्द से परेशान होकर पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार पत्नी के अलावा एक बेटे और बेटी है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात सामने आई है।