{"_id":"664ce4e148c5419a080a1bec","slug":"teacher-riding-scooter-dies-in-collision-with-dcm-son-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114811-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास स्कूटी सवार मां-बेटे को डीसीएम ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल मां को बेटे के साथ सीएचसी कोथावां ले जाया गया। सीएचसी में मां को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटे का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। मृतका प्राथमिक विद्यालय उलजा में सहायक अध्यापिका थी और रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होकर वापस आ रही थी। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेनगर निवासी अनिल कुमार की पत्नी गुड़िया देवी (35) प्राथमिक विद्यालय उलजा में सहायक अध्यापिका थी। मंगलवार को वह अपनी बुआ के घर सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से गई थी। साथ में उसका बेटा अजय प्रताप (12) भी था। बिजौली से वापस गांव आते समय रास्ते में प्रतापनगर-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से गुड़िया और उसका पुत्र सड़क पर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां गुड़िया को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।