{"_id":"f14dae65d10d4c9e733c66c7d50cf01b","slug":"teacher-pay-without-children-milk-feed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भुगतान टीचर बच्चों को दूध न पिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भुगतान टीचर बच्चों को दूध न पिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना भुगतान परिषदीय स्कूलों में टीचर बच्चों को दूध
विज्ञापन
कतई न पिलाएं। बच्चों को दूध पिलाने की योजना से टीचर खुश हैं, पर अनुपालन
में आ रही कठिनाइयों को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता।
गुरुवार को बीआरसी सांडी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी में उक्त बात जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने कही। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं चाहते कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कोई अहित हो या फिर उन्हें मिलने वाला दूध बंद करवा दिया जाए, बल्कि योजना के क्रियान्वयन में जो भुगतान संबंधी कमियां हैं, उन्हें दूर कर दिया जाए।
जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि टीचर एकजुट हैं और उसे गलत नीतियों के कारण झुकाया नहीं जाता। कहा कि जरूरत है तो सिर्फ टीचरों को एकता बनाए रखने की। कहा कि मुद्दा कोई भी हो अधिकारों का हनन कतई नहीं होने देंगे और टीचरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ब्लाक अध्यक्ष अनवारूल हक द्वारा सेवानिवृत्त टीचर रामशरण, श्रीराम, श्याम बिहारी कुशवाहा, तुलाराम, शिशुपाल समेत छह लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन उस्मान खां ने किया। अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद राजपूत ने की। पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।