{"_id":"5724f7034f1c1bc73aa91845","slug":"teacher-killed-in-the-accident-his-wife-and-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी-पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार की रात को रैसों के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना क्षेत्र कछौना अंतर्गत बैरागीखेड़ा निवासी संतोष (40) अपनी पत्नी रामदेवी (25) और पुत्र आलोक के साथ करीब एक वर्ष से लखनऊ में रह रहे थे। वह लखनऊ के ही एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे।
विज्ञापन
गुरुवार को संतोष अपनी पत्नी व पुत्र को लेकर लखनऊ के रायगढ़ माल निवासी ससुर गुरुचरन के यहां गए थे। वहां से शुक्रवार को वह लोग कछौना स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपनी बहन रामजानकी को देखने आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वह वहां से देर शाम परिवार के साथ बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। लौटते समय हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर रैसों के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से तीनों बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे। संतोष की मौके पर मौत हो गई, वहीं रामदेवी और आलोक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना से परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन