फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teacher,hardoi news,15 thoushand,single teacher not,eligible

....तो 15 हजार में पुरस्कार योग्य एक भी नहीं हैं शिक्षक

Sun, 30 May 2021 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
teacher,hardoi news,15 thoushand,single teacher not,eligible
हरदोई। कहने को जिले के चार हजार परिषदीय विद्यालयों में करीब 15 हजार शिक्षक हैं, लेकिन जब बात राज्य अध्यापक पुरस्कार के आवेदन को लेकर योग्य शिक्षकों की आती है तो जिले से शून्य आवेदन होते हैं।
विज्ञापन

तो सवाल ये उठता है क्या जिले में योग्य शिक्षकों की कमी है। बहरहाल शून्य आवेदन होने पर शिक्षा निदेशक बेसिक ने भी आपत्ति दर्ज कराकर कम से कम तीन आवेदन कराने की बात कही है।
विज्ञापन

हर साल की तरह ही इस बार भी राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकाओं के चयन के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक मांगे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मई तक एक भी आवेदन जनपद से नहीं हुआ। तो शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने 31 मई तक कम से कम तीन आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
उनका पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों में चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आखिर जिले में 15 हजार शिक्षक शिक्षिकाएं बेसिक में हैं तो क्या इनमें योग्यता का अभाव है जो यह अपने आप को पुरस्कार का हकदार नहीं मान रहे और आवेदन नहीं कर रहे।

बहरहाल इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि 24 मई के बाद सात शिक्षकों के पंजीयन कराने की सूचना मिली है। अंतिम तिथि यदि न बढ़ी तो 31 मई के बाद इन सात शिक्षकों के आवेदनों पर कमेटी अपना प्रस्ताव तैयार करेगी। चयनित शिक्षकों के आवेदनों की जिला स्तर से संस्तुति करेगी।
75 जिलों से 70 आवेदन
निदेशक की ओर से भेजे गए आवेदनों में 24 मई तक 75 जिलों से 70 आवेदन भेजे गए। जिसको निदेशक द्वारा जिले में भेजे गए पत्र में बाकायदा दर्शाया भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed