{"_id":"6995f9e3c92eb41ad70affc0","slug":"taught-girl-students-the-tricks-of-investment-and-told-them-ways-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-hardoi-news-c-213-1-hra1004-145142-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छात्राओं को सिखाए निवेश के गुर, साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छात्राओं को सिखाए निवेश के गुर, साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए
विज्ञापन
फोटो-16- आर्यकन्या महाविद्यालय में सेमिनार में बोलतीं सीएस श्रुति शर्मा प्रभारी नियामक विभाग ने
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें जागरूक निवेशक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के दिशा निर्देश पर आयोजित सेमीनार में मुख्य वक्ता प्रदेश की नियामक विभाग एनएसई की प्रभारी सीएस श्रुति शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वित्तीय जागरूकता ही निवेशकों को सही निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। समझाया कि कैसे सुरक्षित निवेश के जरिये भविष्य को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाव, व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन और निवेश की बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसी के साथ सड़क सुरक्षा पर डॉ. जायरा जैदी के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना है। प्रतियोगिता के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मृति सिंह ने किया। प्रो. सरिता यादव ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा, नीता आर्या, डॉ. अंजू, डॉ. एकता जायसवाल, निधि, भावना और महेश मौजूद रहे।