फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Target 1500, proposals of 6650 crores came for investment

जनपदीय निवेश कुंभ: 1500 करोड़ के लक्ष्य से 4.2 गुणा निवेश के लिए निवेशकों ने सौंपे प्रस्ताव

Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Target 1500, proposals of 6650 crores came for investment
लक्ष्य 1500, निवेश के लिए आए 6650 करोड़ के प्रस्ताव
विज्ञापन

- राज्यपाल, राष्ट्रपति के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण, तीन दिवसीय कुंभ का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तीन दिवसीय जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का रविवार को राज्यपाल और राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। डीएम ने बताया कि दो दिन में 30 लाख और निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यहां लक्ष्य 1500 करोड़ के सापेक्ष 4.2 गुणा 6650 करोड़ के निवेश के लिए निवेशक आगे आए हैं। निवेशकों की ओर से उद्यमों की स्थापना से यहां पर 1.60 लाख रोजगार का सृजन हो सकेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने उद्यमियों को हर स्तर पर सहयोग देने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि मोदी और योगी के विजन और मिशन में पार्टी पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे निवेशकों के प्रस्ताव से यहां पर उद्यमों की स्थापना से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा। इससे यहां के श्रम से हरदोई की आर्थिक उन्नति और विकास को गति मिलेगी। भाजपा एससी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, नवल माहेश्वरी, पवन जैन, डीएसटीओ डै. रामप्रकाश, डीडी कृषि डा. नंद किशोर, डीआईओएस वीके दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मनीष मिश्रा और श्रद्धा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर बच्चों ने बटोरी तालियां
: जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के समापन पर जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसडी इंटर कॉलेज के मोनू गौतम ने शिव तांडव की प्रस्तुति देकर भक्तिमय माहौल बना दिया। सदरपुर के श्रीराम लाल पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश मेरा रंगीला... पर प्रस्तुति दी। रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के छात्रों ने लघु नाटिका, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed