{"_id":"5da220b38ebc3e93a953345a","slug":"tanushree-got-gold-medal-hardoi-news-knp5192998115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुश्री को मिला गोल्ड मेडल, बढ़ा जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनुश्री को मिला गोल्ड मेडल, बढ़ा जिले का मान
विज्ञापन
तनुश्री पांडेय। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी छात्रा ने पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर में परास्नातक की परीक्षा में छात्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
आवास विकास कालोनी निवासी ओम पांडेय और डॉ. सरिता पांडेय की पुत्री तनुश्री पांडेय ने वर्ष 2017- 2019 के सत्र में चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर से एमएससी फ्रूट साइंस में स्वर्ण पदक हासिल किया है, जबकि एमएससी हार्टिकल्चर में सिल्वर मेडल पाया है। नौ अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उसे मेडल प्रदान किए गए।
शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने खुशी जताई। तनुश्री के पिता समाजसेवी हैं और माता शिक्षिका हैं। इससे पहले बीएससी कृषि के 2013-17 के शिक्षा सत्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय मेरठ में भी सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है।