{"_id":"61a7b402875ab52ef8481fd2","slug":"tanker-ruined-boy-hardoi-news-knp667146234","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
सड़क पर बांस बल्ली डालकर जाम लगाए परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में साइकिल से दुकान जा रहे बालक को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
बल्लीपुर गांव निवासी भारत (12) बुधवार को गांव के बाहर साइकिल से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक टैंकर लेकर भाग गया। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर बांस बल्ली डाल दी।
इसके कारण रोड पर आवागमन बाधित हो गया। भाई रंजीत व परिजनों ने बताया कि भारत दो भाइयों में छोटा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुरसा अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।