फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tanker hits two cousins riding a bike, one dead

Hardoi News: टैंकर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tanker hits two cousins riding a bike, one dead
दिवंगत लालू।
फोटो-07- लालू प्रसाद। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

- लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के सामने ओवरब्रिज पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर नवीन मंडी के सामने ओवरब्रिज पर मंगलवार रात बाइक सवार चचेरे भाइयों को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को सीएचसी से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कछौना थाना क्षेत्र के रैसों निवासी लालू प्रसाद (30) गुजरात की फैक्टरी में काम करते थे। बीते शनिवार को ही वह गांव आए थे। मंगलवार की शाम उनसे मिलने के लिए संडीला नगर के बरौनी अशरफ टोला निवासी चचेरा भाई अनिल (25) आया था। दोनों ने रात में साथ खाना खाया।
विज्ञापन

इसके बाद रात में ही लालू चचेरे भाई को संडीला छोने जा रहे थे। बाइक लालू चला रहे थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के सामने ओवरब्रिज पर पीछे से टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लालू की मौत हो गई और अनिल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के बाद अनिल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई टुइया ने बताया कि लालू को बुधवार को गुजरात जाना था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
मौके से टैंकर छोड़कर चालक भाग गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed