फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   taking ram support to hide unsuccess says naresh

असफलता छिपाने को राम का सहारा : नरेश

Wed, 18 Oct 2017 11:16 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 18 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
taking ram support to hide unsuccess says naresh
सांसद नरेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए जिलों में पर्यवेक्षक भेज जा चुके हैं। सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी असफलता छिपाने और जनता को भ्रमित करने के लिए अयोध्या और राम का सहारा ले रही है। 

विज्ञापन

वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सिर्फ जांचें हो रही हैं। विकास कार्य ठप हैं। असफलता छिपाने के लिए मुख्यमंत्री अयोध्या में दिवाली मना रहे हैं। सरयू के जिस तट पर भगवान राम की मूर्ति लगाने की बात है, वह अक्सर बाढ़ में डूब जाता है। अगर भगवान राम की मूर्ति पानी में डूबी तो जिम्मेदार किसको माना जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है । फर्जी मुठभेड़ में नौजवानों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, फर्रुखाबाद के सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, श्याम बिहारी त्रिवेदी, सपा जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed