{"_id":"6ab5604000ca0d7a62014674","slug":"taking-all-sections-of-society-along-should-be-a-priority-for-political-parties-rajiv-mishra-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157285-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों को साथ लेकर चलना राजनीतिक दलों की प्राथमिकता होनी चाहिए : राजीव मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों को साथ लेकर चलना राजनीतिक दलों की प्राथमिकता होनी चाहिए : राजीव मिश्रा
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों की प्राथमिकता समाज को बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की होनी चाहिए।
क्षेत्रीय महामंत्री ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक की। एमएलसी चुनाव की तैयारी, सेवा संकल्प और समरसता अभियान की समीक्षा। कहा कि जनता के बीच जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर विकास, रोजगार, सुशासन और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ऐसे मुद्दों को छोड़कर विघटन की राजनीति पर उतर आया है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और संगठन के अभियानों की जानकारी पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी पदाधिकारियों और संयोजकों से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, अलका गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।