{"_id":"6ab5620c3a23ff07cf0087af","slug":"wife-injured-after-being-shot-by-husband-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157260-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति के गोली मारने से घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति के गोली मारने से घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-22-साधना। फाइल फोटो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कोइलरा में बीते सोमवार को घरेलू विवाद में पति के गोली मारने से घायल पत्नी की उपचार के दौरान लखनऊ में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले और अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब महिला की मौत हो जाने पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। आरोपी पति जेल में है।
कोइलरा निवासी गंभीर यादव ने बीते सोमवार की सुबह अपनी पत्नी साधना (35) को तमंचे से गोली मार दी थी। सीने में बायीं ओर गोली लगने से साधना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस में ही दूसरे मकान में रहने वाले गंभीर के पिता राज कुमार, मां सीमा और बहन रीना मौके पर पहुंच गई थीं। साधना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को साधना की मौत हो गई।
साधना की शादी 15 साल पहले गंभीर से हुई थी। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना को लेकर साधना के पिता सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी जयचंद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और अवैध शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज है।