{"_id":"5e80c7728ebc3e77505a47af","slug":"take-advice-from-doctor-from-home-hardoi-news-knp552871423","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे लें डाक्टरों से परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे लें डाक्टरों से परामर्श
विज्ञापन
हरदोई। चिकित्सक घरों में रहने के बाद भी लोगों के दर्द पर मरहम लगा रहे हैं। बहुत से डाक्टरों ने अपने फोन नंबर जारी किए हैं। सामान्य बीमारी होने पर उनसे फोन पर ही घर बैठे संपर्क कर उपचार की सलाह ली जा सकती है।
बाला जी हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. अजय सिंह बताते हैं कि इन दिनों हास्पिटल में बहुत ही गंभीर मरीज ही देखे जा रहे हैं। शेष को सामान्य सर्दी, खांसी, जुकाम के लिए वह हास्पिटल जाने की सलाह नहीं देते।
इसलिए उन्होंने अपना मोबाइल फोन नंबर 9918433000 दिया है। किसी को भी ऐसी दिक्कत हो तो फोन पर चिकित्सकीय परामर्श ले सकता है।
प्रतिकूल हालातों में दंत चिकित्सक अनुराग सिंह भी लोगों की सहूलियत के लिए आगे आए हैं। वह भी अपना नंबर सोशल साइट पर सार्वजनिक कर चुके हैं। सामान्य दांतों की बीमारी में लोग उनसे परामर्श ले सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर 7985994465 है।
विज्ञापन
इसी तरह हड्डी रोग से संबंधित मरीज डॉ. अंशुल ओमर से संपर्क कर सकते हैं। उनका नंबर 9792360671 है। उनका कहना है कि हड्डी से संबंधित यदि कोई एक्सरे भी व्हाट्स एप करेगा तो वह उसे नि:शुल्क परामर्श दे रहे हैं।
कांशीराम कालोनी में डा. लाल खान भी लोगों का न सिर्फ इलाज कर रहे बल्कि उनके पास जो दवाएं उपलब्ध हैं, उन्हे मुहैया करा रहे हैं। उनका नंबर 9453368671 है।