{"_id":"a7c535494295405cf1d3d905623a6725","slug":"suspicious-circumstances-teenager-hanging-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी फांसी पर झूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी फांसी पर झूली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कालाबोझ गांव में संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में एक चौदह वर्षीय बालिका फांसी पर लटकते मिली। पिता ने
पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के
अनुसार, गुरुवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे कालाबोझ निवासी संजीव कुमार ने
बताया कि गुरुवार को वह छोटी बेटी संरचना के साथ खेत पर थे।
घर पर उनकी बड़ी बेटी अर्चना (14) अकेले थी। कुछ देर बाद जब छोटी बेटी घर आई और अर्चना को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने खेत पर जाकर उन्हें इसकी जानकारी दी। इस पर जब वह घर पहुंचे तो अर्चना घर के अंदर कुं डे में फंदे पर लटकी थी।
घटना की सूचना पर मायके गई उनकी पत्नी मनोरमा आ गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार गांव के बाहर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल घर पहुंचे, तो वहां परिजनों ने अर्चना द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई।
संजीव ने बताया कि अर्चना को रात में उल्टी-दस्त आने लगे थे और पेट दर्द होने पर गांव की एक दुकान से दवा लाकर उसे दी थी। मृतका की मां मनोरमा के अनुसार उसकी तबियत सुधरने के बाद वह रात में ही अपने मायके में रह रहे भाई के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गई थी।