{"_id":"65f9e21e4dccf6c13205e6a4","slug":"suspicion-on-constable-in-pistol-theft-case-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112160-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिस्टल चोरी के मामले में सिपाही पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिस्टल चोरी के मामले में सिपाही पर संदेह
Wed, 20 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। यूपी 112 की पीआरवी में तैनात उपनिरीक्षक की पिस्टल गायब होने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। यूपी 112 में ही तैनात वर्ष 2019 बैच का एक सिपाही भी पिछले कुछ दिनों से बिना सूचना के गैरहाजिर है। मामले में सिपाही पर संदेह जताया जा रहा है।
पुलिस ने तलाश कराई तो सीसीटीवी फुटेज से उसके जम्मू जाने वाली एक ट्रेन में बैठने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
यूपी 112 में तैनात उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने नौ मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुलिस क्लब में रखे उनके बक्से से सरकारी पिस्टल चोरी हो गई है। मामले में एसपी केसी गोस्वामी ने इस लापरवाही के चलते जोगेंद्र को निलंबित कर दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने दो टीमें गठित की थीं।
एक टीम सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में और दूसरी टीम सीओ सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई थी। टीम को पता चला है कि यूपी 112 की पीआरवी में तैनात 2019 बैच का सिपाही राहुल गौतम बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहा है। इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में लिखवाई गई।
विज्ञापन
जब राहुल गौतम की तलाश में टीमें लगाई गईं तो पुलिस को अहम जानकारियां मिलीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि राहुल संदेह के घेरे में है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।