फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspicion deepens on close relative in murder of woman

Hardoi News: महिला की हत्या में करीबी पर गहराया शक

Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Suspicion deepens on close relative in murder of woman
फॉलोअप
विज्ञापन

बाग में महिला का मिला था शव, पति को भी किया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बाग में पत्नी की हत्या कर पति को घायल करने के मामले में पुलिस की जांच की सुई परिवार के करीबी के इर्दगिर्द ही घूम रही है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर पर चोट के घहरे निशान आए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ नगर के मोहल्ला बंजारा निवासी बिट्टो का शव आग की बगिया में घायल पति लालाराम के साथ मिला था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर जाकर मृतका के ससुर श्रीकृ़ष्ण से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण ने बहू की हत्या व पुत्र को घायल करने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। घायल लालाराम का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की शक की सुई परिवार के करीबी पर ही घूम रही है। पुलिस परिवार के आपसी रिश्तों को खंगालकर जांच को अंतिम रूप देने के कगार पर है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्कंडेय प्रकाश सिंह ने बताया मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोंटों से हड्डियां टूटने से मौत
मृतका बिट्टो का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी में किया। रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी चीज से वार के चार निशान पाए गए हैं। छाती पर भी चोट का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी चीज से वार होने के बाद सिर की हड्डियां टूटना मौत की वजह बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed