{"_id":"665ccdd46a2c0afd050058e7","slug":"supply-was-disrupted-for-nine-hours-due-to-a-fault-in-the-incoming-machine-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115287-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इनकमिंग मशीन में खराबी से नौ घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इनकमिंग मशीन में खराबी से नौ घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
सांडी। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में खराबी आने के कारण कैनाल फीडर नौ घंटे तक बंद रहा। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विद्युत उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हैं। शनिवार रात 12 बजे इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण कैनाल फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। फीडर बंद होने से उससे जुड़े नौशहरा, सरायमुल्लागंल, नवाबगंज क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे तीन हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। विभागीय कर्मचारियों ने इनकमिंग मशीन को ठीक करने का प्रयास किया, मगर वह तत्काल ठीक नहीं हो सकी।
काफी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह सवा नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। भीषण गर्मी में लगातार नौ घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने मैकेनिक को बुलाकर मशीन को सही कराके आपूर्ति बहाल कर दी है।