{"_id":"6a4402827046d38121065c0b","slug":"supply-disrupted-due-to-rain-outages-lasted-between-two-and-a-half-and-seven-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1021-152366-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश में फिसली आपूर्ति, ढाई से सात घंटे तक बाधित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश में फिसली आपूर्ति, ढाई से सात घंटे तक बाधित रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मानसूनी बारिश सोमवार आधीरात के बाद शुरू हुई। बारिश होते ही 132 केवी उपकेंद्र मन्नापुरवा से रात ढाई बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश हल्की होने पर सुबह पांच बजे आपूर्ति शुरू की गई। इसके अलावा मन्नापुरवा के कई फीडरों की बिजली लाइन पर पेड़ की डाल आ जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। यह आपूर्ति भी दोपहर बाद शुरू हो सकी। कुल मिलाकर झमाझम बारिश ने राहत तो दी लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हुए।
मन्नापुरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति होती है। आधीरात के बाद ढाई बजे यहां की आपूर्ति आपात स्थिति को देखते हुए रोक दी गई थी। इसके अलावा लालपालपुर सहित कई फीडरों की आपूर्ति भी बाधित हुई। खदरा फीडर की आपूर्ति दोपहर एक बजे शुरू हो सकी। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि कई जगह तारों पर पेड़ की डालें आ गई थीं। इस कारण आपूर्ति रोकनी पड़ी। डालें हटवाकर बिजली बहाल कर दी गई थी।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के साथ तेज हवाओं से पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे पिहानी सब स्टेशन सात घंटे के लिए ब्रेकडाउन में चला गया। इससे जुड़े आठ फीडरों के लगभग 18 हजार घरों में अंधेरा छा गया। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे लाइन दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की गई। जेई अजय शर्मा ने बताया कि फॉल्ट के तुरंत बाद पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई थी। फॉल्ट मिलते ही इसे ठीक कर सप्लाई बहाल करवा दी गई।