{"_id":"6aa2e3f8a974119e2a0b145d","slug":"superfast-trains-will-be-able-to-run-at-high-speeds-after-work-at-the-asha-sub-station-is-completed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-156441-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आशा सब स्टेशन पर काम होने के बाद दौड़ सकेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आशा सब स्टेशन पर काम होने के बाद दौड़ सकेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आशा गांव स्थित 132 केवीए सब स्टेशन पर 2.07 करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा। उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि. कार्यों को कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब स्टेशन पर स्विचयार्ड का विस्तारीकरण कराने के साथ ही इस रेल खंड पर सुपरफास्ट ट्रेनें भी दौड़ सकेंगी।
उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि. ने उपकेंद्र पर काम कराए जाने के लिए चार माह की अवधि तय की है। निगम ने निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही काम कराया जाएगा। बिजली निगम और रेल विभाग के समन्वय से तैयार की गई कार्ययोजना में उपकेंद्र पर 132 केवी चार नए बे भी बनवाए जाएंगे।
इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने के साथ संबंधित क्षेत्रों को बेहतर और पर्याप्त आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए सिविल वर्क के साथ ही स्विचयार्ड का विस्तारीकरण कराया जाएगा। इससे बिजली के ट्रांसमिशन और वितरण की व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उपकेंद्र के तकनीकी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन और रफ्तार बढ़ाएगा करंट
आशा 132 केवीए से रेलवे विभाग को बिजली आपूर्ति दी गई है। यहां से अभी तक रेल विभाग के लिए एक बिजली लाइन है। काम होने के बाद बिजली लाइन का दोहरी हो जाएगी। सुचारु और पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे लखनऊ मुरादाबाद रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। पर्याप्त करंट मिलने से ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई जा सकेगी। इसका सीधा फायदा यात्रियों के साथ ही गुड्स कैरियर ट्रेनों को मिलेगा।
-- -
आशा सब स्टेशन पर काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू निगम मुख्यालय की तरफ से शुरू करा दी गई है। काम कराने के लिए रेल विभाग रुपये देगा। रेल विभाग को कार्ययोजना और अनुमानित लागत की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी प्राप्त कराई जा चुकी है। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है। काम होने से बिजली आपूर्ति में सुधार संभव है। -मोहम्मद सउद, अधिशासी अभियंता, उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि.