{"_id":"660efe04f4955d37640e6d34","slug":"suicide-of-two-teenage-girlspolice-is-searching-for-the-reason-family-members-remain-silent-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112792-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो किशोरियों की खुदकुशी...पुलिस तलाश रही वजह, परिजन साधे चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो किशोरियों की खुदकुशी...पुलिस तलाश रही वजह, परिजन साधे चुप्पी
Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
फोटो-09- घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से जानकारी लेते आईजी तरुण गाबा। संवाद
- आईजी ने किशोरियों के परिजनों से की पूछताछ पर साफ नहीं हुई घटना की वजह
- मढि़या मजरा सौतेरा में दो किशोरियों के शव फंदे पर लटकते मिलने का मामला
- पोस्टामर्टम में नहीं मिले चोट के कोई निशान, फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की वजह से गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के मढि़या मजरा सौतेरा में दो किशोरियों के फंदा लगाकर खुदकुशी करने की वजह घटना के 24 घंटे बाद भी साफ नहीं हो पाई। आईजी लखनऊ ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों से बातचीत की।
उधर दूसरी ओर तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों किशोरियों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शवों पर चोट के भी कोई निशान नहीं मिले हैं।
सुरसा थाना क्षेत्र के मढि़या मजरा सौतेरा निवासी राजू की पुत्री ममता (16) और संतोष की पुत्री राधा (16) के शव गांव से कुछ दूर एक बाग में नीम के पेड़ पर अलग अलग दुपट्टे से फंदे पर लटकते मिले थे। दोनों दोपहर में साथ में ही घर से निकली थीं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह आईजी लखनऊ तरुण गाबा मढि़या मजरा सौतेरा पहुंचे और किशोरियों के परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ली। घटनास्थल का जायजा भी आईजी ने लिया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी परिजन
कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को तीन चिकित्सकों के पैनल से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। परिजन अभी तक किसी पर संदेह भी नहीं जता रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
इनसेट
आमने-सामने था मकान, दफन भी हुईं 10 कदम की दूरी पर
राधा और ममता के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों के मकान भी आमने-सामने ही थे। दोनों ही चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों के बीच इतनी दोस्ती थी कि कहीं भी आना-जाना हो तो दोनों साथ ही जाती थीं। कहीं शादी बरात में जाना हो तो भी दोनों साथ निकलती थीं। गांव में नहर के किनारे पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर दोनों का अंतिम संस्कार भी महज 10 कदम की दूरी पर एक साथ हुआ। इस दौरान भी पुलिस मौजूद रही।