फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Such was the influence of the contractor: He was rude to the junior engineer, due to his displeasure the chief engineer was transferred.

कुछ ऐसा था ठेकेदार का रसूख : अवर अभियंता से की थी अभद्रता, नाराजगी पर मुख्य अभियंता का करा दिया था तबादला

Sat, 30 Nov 2024 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Such was the influence of the contractor: He was rude to the junior engineer, due to his displeasure the chief engineer was transferred.
हरदोई। खुद को सूबे के एक डिप्टी सीएम का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला ठेकेदार अभियंताओं का उत्पीड़न भी करता रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हरदोई-सांडी मार्ग के निर्माण के दौरान तो डिप्टी सीएम के कथित करीबी ने एक अवर अभियंता को साइट पर ही न सिर्फ बेइज्जत किया, बल्कि जमकर अभद्रता भी की थी। उसके रसूख का आलम यह था कि अवर अभियंता पुलिस तक कार्रवाई के लिए नहीं पहुंच पाया था। साथ ही भुगतान न होने की जानकारी पर ठेकेदार ने तत्कालीन लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता का तबादला भी करा दिया था।
बीते बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में 16 अभियंता और चार फर्में भी हैं। इन्हीं में से एक बड़ी फर्म से जुड़ा ठेकेदार वर्ष 2018 में जिले में पहली बार काम करने आया था। ठेकेदार खुद को डिप्टी सीएम का करीबी बताकर रसूख दिखाता था।
विज्ञापन

हरदोई सांडी मार्ग के निर्माण के दौरान वर्ष 2018 में खराब निर्माण पर आपत्ति जताने वाले अवर अभियंता काे ठेकेदार ने खरी खोटी सुना दी थी। सार्वजनिक रूप से उसके साथ अभद्रता की थी। पहले तो अवर अभियंताओं की एसोसिएशन ने मामले पर सख्त रुख दिखाया, लेकिन फिर ठेकेदार के रसूख के आगे हर कोई शांत पड़ गया। इस मामले में तत्कालीनन मुख्य अभियंता ने अवर अभियंता की बात को मजबूती से रखा तो उनका भी तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक नजीर यह भी... ग्राम पंचायत का नाला तोड़ा और बनाया भी नहीं
रद्धेपुरवा सकतपुर मार्ग के निर्माण के दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों ने बबनापुर ग्राम पंचायत में निधि से बने नाले को तोड़ दिया था। इस नाले से ही पूरे गांव का पानी निकलकर एक छोहे में जाता था। ठेकेदार ने न तो दूसरी नाली और पुलिया बनाई और न ही जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अनीस पांडेय ने इस मामले पर अधिशासी अभियंता से शिकायत दर्ज कराई तो ठेकेदार को जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी ठेकेदार ने नहीं सुनी। मामला डीएम एमपी सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने खंड विकास अधिकारी को भेजकर जल निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed