फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Subedar Rajneesh will be identified from the DNA of his parents

Hardoi News: माता-पिता के डीएनए से सूबेदार रजनीश की होगी पहचान

Wed, 01 Nov 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Subedar Rajneesh will be identified from the DNA of his parents
हरदोई। 520 एएससी कोर के सूबेदार रजनीश वाजपेयी की पहचान अब माता-पिता के डीएनए से होगी। सैन्य अफसरों ने माता-पिता का डीएनए कराने की प्रक्रिया शुरू की है। डीएनए के लिए चाचा के साथ उनके माता-पिता पश्चिम बंगाल गए हैं।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की रात सिक्किम में बादल फटने के बाद से लापता चल रहे दुर्गागंज के सूबेदार रजनीश वाजपेयी के संबंध में मंगलवार तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के वहां पर मिले शवों में भी रजनीश की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पहचान न हो पाने की स्थिति में सैन्य अफसरों ने डीएनए से पहचान का रास्ता निकाला है। सूबेदार रजनीश वाजपेयी के चाचा मोहित वाजपेयी ने बताया कि करीब 15-20 दिन पश्चिम बंगाल में रहने के बाद मिले शवों में भतीजे रजनीश की पहचान न हो पाने पर मायूस होकर वापस आ गए थे।
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद थलसेना की 520 एएससी के मेजर से वार्ता हुई और उन्होंने माता-पिता के डीएनए की बात कही। इस पर वह रजनीश के पिता और अपने भाई अरविंद कुमार वाजपेयी और भाभी शोभा रानी को लेकर पश्चिम बंगाल के बिन्नागुड़ी आ गए हैं। यहां सैन्य चिकित्साधिकारियों ने दोनों का डीएनए सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हादसे में मारे गए लोगों के सुरक्षित किए गए हैं डीएनए
दुर्गागंज निवासी मोहित वाजपेयी ने बताया कि सैन्य अफसरों ने जानकारी दी है कि तीन अक्तूबर को हुए हादसे में मारे गए लोगों के मिले शवों का डीएनए कराया गया है। सभी के डीएनए को सुरक्षित किया गया है। उन्हीं डीएनए से मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

------------
फिर भी कविता उम्मीदों पर रखेगी व्रत
तीन अक्तूबर की रात से लापता चल रहे सूबेदार रजनीश वाजपेयी की पत्नी कविता वाजपेयी को भगवान पर भरोसा है। परिजनों ने बताया कि इसी उम्मीद पर वह बुधवार को पति की लंबी आयु की कामना करते हुए करवाचौथ का व्रत रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed