{"_id":"6216782e260241213c2c28ee","slug":"stuppejar-imprisoned-in-cctv-yet-police-empty-handed-hardoi-news-knp682221179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद टप्पेबाज, फिर भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में कैद टप्पेबाज, फिर भी पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सिपाही की पत्नी से टप्पेबाजी करने वालों को सीसीटीवी में देखने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी है। तीसरे दिन भी उसके हाथ खाली हैं।
लखीमपुर के मोहम्मदी गांव निवासी नितिन मिश्रा सिपाही हैं। उनकी ससुराल शहर के कौशलपुरी मोहल्ले में है। पत्नी रेखा मायके में एक निमंत्रण में आई थीं। सोमवार शाम लौटते समय वह रोडवेज बस स्टेशन के बाहर खड़ी थीं।
वहां पहुंचे दो युवकों ने बैंक का वाहन होने की बात कह साथ चलने की पेशकश की। कहा कि वाहन गांधी भवन के सामने है। पैदल ही दोनों के साथ वह वाहन के लिए जा रही थीं।
रास्ते में युवकों ने झांसे में लेकर उनके जेवर उतरवाकर एक लिफाफे में रखवा लिए। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर लिफाफा लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने बैैंक में लगे सीसीटीवी को देखा। पुलिस का दावा है कि फुटेज में टप्पेबाज दिखे हैं।
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी ने हुलिया पहचाना भी है। इसके बावजूद तीसरे दिन भी पुलिस टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा सकी है। कोतवाल दीपक शुक्ला का कहना है कि जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।