फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students will visit CHC and learn about diseases and their treatment.

Hardoi News: सीएचसी देखेंगे छात्र, जानेंगे बीमारियां और उनका इलाज

Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students will visit CHC and learn about diseases and their treatment.
हरदोई। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए छात्र-छात्राओं का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिक्षार्थियों को विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी और चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएचसी पर नोडल अधिकारियों को नामित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित 20 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और नगर क्षेत्र सहित 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। विद्यालय के छात्र छात्राओं को 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। जहां पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के रोगों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही चिकित्सीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा और बाल रोगों के बारे में जानकारी और उसके बचाव के संबंध में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को चिकित्सा के संबंध में हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। सभी चिकित्सा अधीक्षक भी बच्चों को जानकारी देंगे। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं ताकि वह बालिकाओं और शिक्षार्थियों को एक्सपोजर विजिट के दौरान जानकारियां दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed