फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students will have skill development along with studies

Hardoi News: पढ़ाई के साथ छात्रों का होगा स्किल डेवलपमेंट

Thu, 24 Aug 2023 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students will have skill development along with studies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं में तकनीकी व स्किल डेवलपमेंट पर काम तेजी से शुरू कराया गया है। युवाओं के कंप्यूटर व ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर का प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए 280 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया गया है। इन छात्र-छात्राओं को पीएम कौशल विकास मिशन योजना के तहत 90 से 180 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। पीएम कौशल विकास मिशन योजना के तहत आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर के प्रशिक्षण के प्रथम चरण में राजकीय इंटर काॅलेज (जीआईसी) व राजकीय बालिका इंटर काॅलेज (जीजीआईसी) में प्रशिक्षण शुरू कराया जा रहा है। युवाओं के स्किल डेवलमपेंट के उद्देश्य से जीआईसी व जीजीआईसी में 140-140 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करा लिया गया है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन प्रबंधन इकाई के एमआईएस मैनेजर अरविंद सिंह ने बताया कि जीआईसी में छात्रों को आईटी सेक्टर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाकर दक्ष बनाया जाएगा। जीजीआईसी में छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में हेयर स्टाईल व केयर, स्किन केयर आद का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बतायाा कि दोनों विद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं का चयन शासन की ओर से किया जा चुका है। संस्थाओं ने यहां पर प्रशिक्षण के लिए सेटअप भी तैयार करा लिया है। जीजीआईसी में प्रशिक्षण में शुरू कराया गया है। जीआईसी में जल्द ही प्रशिक्षण के लिए बैच प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed