फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students raped ITI girl student and forced her to change her religion, report filed against two

Hardoi News: आईटीआई छात्रा के छात्र दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, दो पर रिपोर्ट

Fri, 11 Jul 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students raped ITI girl student and forced her to change her religion, report filed against two
शाहाबाद। आईटीआई छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन और जबरन निकाह के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती पिहानी के आईटीआई की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक, पिहानी के लोहानी निवासी रीना बानो भी उसके साथ आईटीआई में पढ़ रही थी। इससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि 23 दिसंबर 2024 को रीना उसे घर ले गई।
विज्ञापन

उसके घर पर हैदर नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था। नाश्ता लाने की बात कहकर रीना बाहर निकल गई और कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। हैदर ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि हैदर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। अब हैदर और रीना ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए हैदर के साथ निकाह करने को कहा। पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती के मुताबिक हैदर शादीशुदा है और उसकी पत्नी और बच्चे लोहानी में ही रहते हैं। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी महिला रीना काे गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed