फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students excited to see CBSE 10th and 12th results

Hardoi News: सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम देख झूमे विद्यार्थी

Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students excited to see CBSE 10th and 12th results
हरदोई। सीबीएसई परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयाें का परीक्षा फल बेहतर रहा। परीक्षा फल देख कर विद्यार्थी खुशी से उछल गए। 10वीं में समृद्धि 98.8 प्रतिशत और 12वीं में ओम सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मौसमी ने बताया कि विद्यालय में 10वीं के छात्रा समृद्धि ने 98.8 प्रतिशत और 12वीं के ओम सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द कैंब्रिज पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य सोनिक कौशिक के अनुसार विद्यालय की 12वीं की छात्रा सोनाक्षी कनौजिया ने 97.4 प्रतिशत, इशिता मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत और शुभी शुक्ला ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

10वीं में शिवांश श्रीवास्तव ने 91.6 प्रतिशत, मो. फैज ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल के परीक्षा प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार विद्यालय के 10 वीं की आध्या तिवारी ने 96 प्रतिशत, शुभ मित्तल ने 95 प्रतिशत,12 वीं के सूरज श्रीवास्तव ने 97.2 प्रतिशत, मीनाक्षी त्रिपाठी 94. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बताया कि विद्यालय की 12वीं की छात्रा सेजल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीें में कृतिका सिंह ने 95.2 प्रतिशत और आदर्श सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। इंटर के 75.2 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। श्रीश चन्द्र पब्लिक इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य चित्रा मिश्रा ने बताया कि के 12वीं 82 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।
आस्था कुशवाहा ने 92.4,शुभांजल स्वरूप ने 91.2, अनमोल मिश्र ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10 वीं का परीक्षा फल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय की राधा ने 86.8, अभिषेक 86.4, निष्ठा 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जय विद्या पब्लिक स्कूल की प्रिया ने 12वीं में 90 प्रतिशत, अंशिका ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल के लकी वर्मा ने 10वीं 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में संस्कृति पाठक ने 89. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
माधौगंज। लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि 12वीं में विमल मिश्रा 96.6, नैतिक पटेल 96.5, मोहम्मद मोइनुद्दीन 96,सूर्यांश 93, वकील अहमद 92.6 और 10वीं में नितिन कुमार ने 96.4,वैभव पांडेय 96, श्रेया 96,अमन वर्मा 95.8, आदित्य कुमार मौर्य 95.4,चर्चित तिवारी 95.4, विभू पटेल 95.2, श्रेष्ठ प्रताप,ऋचा,हर्षित ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में 16 बच्चों ने 90 प्रतिशत वही हाईस्कूल के 192 में 37 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
पिहानी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्या पीके शुक्ला ने बताया कि 12वीं में अंजली शर्मा ने 88.4,ख़ुशी पटेल 87.4,शिवानी सिंह 86.2,10वीं में आयुषी अग्निहोत्री ने 95.2,सोनम कुमारी 94, साक्षी सिंह 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
संडीला। एसबी पब्लिक स्कूल संडीला में 10वीं में नाशर रेहान 93, मल्लिका मेहरोत्रा 92, आयुष गुप्ता 92 प्रतिशत और 12वीं में जतिन गुप्ता 86, आयुष कुमार 85,कृष गुप्ता 82 अंक लेकर पास हुए। संडीला लायन्स पब्लिक स्कूल में 12वीं के नितिका जॉय 95, संदीप मौर्य 85, देवंक त्रिपाठी व लिली आज़ाद 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में विनीत गुप्ता 93.4,हिमांशु कनॉजिया 92.4, अंकित वर्मा 91.4 प्रतिशत अंक के साथ पास हुए।

बघौली। अर्चिसा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रुद्राप्रताप सिंह ने 10वीं में 96.8,गोपाल मिश्रा 90,अस्मिता वर्मा ने 89.2, इसिका डांगर ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed