{"_id":"6518689cdbf0a33f1105753f","slug":"student-riding-a-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-car-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4393-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
Sat, 30 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
पाली। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंगपुर मार्ग पर साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को शाहाबाद सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी शानू अली (12) पाली थाना क्षेत्र के रमापुर गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल जाने को निकला था। दूसरी साइकिल पर उसके साथ गांव का ही आशू था, जो पाली पढ़ने जा रहा था। पाली अनंगपुर मार्ग पर रमापुर पुलिया के पास शानू अपने स्कूल जाने के लिए सड़क पार करने लगा।
इसी दौरान पाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी साइकिल से जा रहे आसू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शानू को लेकर एक प्राइवेट क्लीनिक पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने शानू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। यहां चिकित्सक ने शानू को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।