फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student made crop safety model

छात्र ने बनाया फसल रक्षक यंत्र का मॉडल

Wed, 16 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
student made crop safety model
फसल रक्षक यंत्र का मॉडल चला कर दिखाते छात्र अभिषेक कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के होनहार छात्र ने छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान किसानों के लिए फसल रक्षक यंत्र का मॉडल तैयार किया है। दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक के मुताबिक ये यंत्र बंदरगाह पर लगाई जाने वाली लाइटों जैसा है। ये चारों तरफ घूमकर न केवल रोशनी करेगा, बल्कि आवाज भी करता रहेगा। जिससे जानवर खेत में आने से डरेंगे।
विज्ञापन

हामिद अली इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र अभिषेक कुमार पुत्र विजय सिंह मोहल्ला मुरीदखानी में परिवार के साथ रहते हैं। पिता विजय सिंह हिमाचल प्रदेश में टेलर हैं। उनका खेती से कोई नाता नहीं है। न ही उनके पास खेत है। इसके बाद भी छुट्टा मवेशियों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद किए जाने की समस्या ने अभिषेक का ध्यान आकृष्ट किया। अभिषेक ने किसानों को इससे निजात दिलाने के लिए विशेष उपकरण बनाने पर काम शुरू किया।
विज्ञापन

लगातार प्रयास करने के बाद अभिषेक ने मात्र 50 रुपये खर्च कर फसल रक्षक यंत्र का मॉडल तैयार कर लिया है। अभिषेक ने मॉडल तैयार करने में एक छोटे मोटर, थर्माकोल की एक शीट, टॉर्च के एलईडी बल्ब, सेल और टूथपिक का इस्तेमाल किया है। अभिषेक का कहना है कि खेत में इस तरह का प्रभावी यंत्र लगाने पर अधिकतम डेढ़ से दो हजार रुपये ही खर्च होंगे। किसान चाहें तो इसमें सोलर पैनल भी लगा सकते हैं। छात्र अभिषेक ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि वह वैज्ञानिक बनें और देश की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा फसल रक्षा यंत्र
अभिषेक ने बताया कि खेत में इस मॉडल को लगाने के लिए बिजली/सोलर सिस्टम की मदद ली जाएगी। मोटर फिट की जाएगी। एलईडी लाइट लगेगी, जिसके सामने अवतल लेंस लगेगा। चारों तरफ रोशनी होगी। इसमें तांबे की एक शीट और चम्मच लगेगा जो चक्कर काटने पर आपस में टकराएंगे। इससे होने वाली आवाज से मवेशी डरेंगे।

शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
अभिषेक ने बताया कि इस मॉडल को उसने अध्यापक संजीव कुमार व पूर्व अध्यापक अभिषेक कुशवाहा के सुपरविजन में तैयार किया है। वह इससे पहले भी वह अलग-अलग विषय पर विज्ञान आधारित कई मॉडल तैयार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed