{"_id":"5de2be628ebc3e54aa6b2aba","slug":"student-dont-get-sweter-hardoi-news-knp5292676153","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख 47 हजार नौनिहालों को अभी बर्दाश्त करनी होगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख 47 हजार नौनिहालों को अभी बर्दाश्त करनी होगी ठंड
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण की डेडलाइन गुजर गई लेकिन अभी तक आधे बच्चों को भी पूरी तरह से स्वेटर नहीं मिल सके हैं। ठंड शुरू हो गई है और करीब तीन लाख बच्चे बिना स्वेटर के ही स्कूल जा रहे हैं।
जिले में चार लाख 71 हजार परिषदीय बच्चे हैं। इनके लिए जेम पोर्टल से स्वेटर खरीदे जाते थे। टेंडर देर से डाला गया तो जाहिर है आपूर्ति भी देरी से हुई। इसपर पहले से निर्धारित डेडलाइन 30 अक्तूबर को एक माह बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया गया। अफसर भी इस तारीख तक शत-प्रतिशत स्वेटर बंट जाने के दावे करते गए लेकिन जिले में मात्र एक लाख 24 हजार बच्चों को ही अब तक स्वेटर मिल सके। यानि तीन लाख 47 हजार बच्चे अभी भी बिना स्वेटर स्कूल जाने को मजबूर हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के आदेश पर लगातार स्वेटरों का वितरण जारी है। यहां की स्थितियों से परियोजना को भी प्रतिदिन अवगत कराया जा रहा है।
नाप तो कई दिन पहले हो गई थी
हरदोई। शहर के प्राथमिक स्कूल ऊंचाथोक में शनिवार तक स्वेटर नहीं बांटा गया। 40 बच्चे बिना स्वेटर ही कक्षा में पढ़ते मिले। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक स्वेटर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सर, नहीं मिल रहे स्वेटर
हरदोई। पुलिस लाइन स्थित खगेश्वरपुरवा प्राथमिक स्कूल में शनिवार को जैसे ही स्वेटर के बारे में पूछा गया, बच्चों ने सिरे से इनकार कर दिया। शिक्षिकाओं ने बताया कि अभी स्कूल को स्वेटर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
भरखनी ब्लॉक में नहीं पहुंचे स्वेटर
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक में तो अभी तक किसी स्कूल में स्वेटर नहीं बांटे गए। शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सवायजपुर के बच्चे बिना स्वेटर ही कक्षा में मिले। संकुल प्रभारी मुन्नू सिंह ने बताया कि उनकी संकुल के एक दर्जन प्राथमिक व चार उच्च प्राथमिक स्कूलों में कहीं भी स्वेटर नहीं पहुंचे हैं।