फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student dies under suspicious circumstances, family members create ruckus

Hardoi News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 27 Jan 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Student dies under suspicious circumstances, family members create ruckus
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघराई में मंगलवार सुबह साइकिल चलाते समय छात्रा गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि छात्रा की तबीयत विद्यालय में खराब हुई थी लेकिन उसकी मौत घर पर हुई है। वहीं परिजनों ने विद्यालय में मौत होने की बात कहकर परिसर में हंगामा किया। एसडीएम और सीओ के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के बघराई गांव निवासी अरुण कुमार पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी पुत्री दीपिका (14) पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघराई में कक्षा आठ की छात्रा थी। अरुण कुमार के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 9:15 बजे वह विद्यालय गई थी। विद्यालय परिसर में वह चौकीदार अरविंद की साइकिल चलाने लगी। इस दौरान वह साइकिल समेत सिर के बल जमीन पर गिर गई। अन्य बच्चों ने उसे उठाकर बेंच पर लिटा दिया। उनको सूचना दी गई। वह स्कूल पहुंचे। इस दौरान दीपिका की मौत हो चुकी थी। विद्यालय परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों और गांव वालों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। फिर एसडीएम बिलग्राम एन. राम और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह पहुंचे। दोनों ने परिजनों से बात की। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सरकारी मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि छात्रा की विद्यालय में तबीयत बिगड़ गई थी। विद्यालय प्रबंधन ने उसको घर भेज दिया था। घर पर उसकी मौत हो हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed