फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student dies after being hit by school bus

Hardoi News: स्कूल बस की चपेट में आकर छात्र की मौत

Fri, 22 Sep 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by school bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में स्कूली बस की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी ब्रज किशोर उर्फ लल्लन का पुत्र अमन (12) लखनऊ जनपद के बक्शी का तालाब में स्थित एक कांवेंट स्कूल का विद्यार्थी था। वह कक्षा पांच में पढ़ता था। शुक्रवार को स्कूल की बस से गांव आया था। बस से उतरने के बाद वह सड़क किनारे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान चालक ने बस को बैक किया तो अमन बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed