{"_id":"67f0190b2c252eaef800d870","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129278-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत
Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
- परिजनों ने लगाया रंजिश में कुचलने का आरोप- अरवल थाना क्षेत्र के बंजरियनपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बंजरियनपुरवा में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने रंजिश में जान बूझकर छात्र को कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है।
बंजरियनपुरवा निवासी राजेंद्र खेती करते हैं। उनका पुत्र आशीष कुमार (13) मंसूरपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार शाम आशीष परिवार के कुछ लड़कों के साथ खेत पर खेेलने गया था। वहां से वापस आते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली रीपर लगाकर भूसा बना रही थी। इसी की जद में आशीष आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक सात भाइयों में चौथे नंबर का था। घटना का पता चलते ही मां शिव देवी समेत परिजन बदहवास हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।