फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student dies after being beaten by friend's father in dispute

Hardoi News: विवाद में दोस्त के पिता की पिटाई से छात्र की मौत

Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being beaten by friend's father in dispute
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतहरी गांव में बीते बुधवार को मामूली विवाद में छात्र की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिटाई करने का आरोप छात्र के दोस्त के पिता पर है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतहरी निवासी शिव कुमार का पुत्र सुमित यादव (14) जीआईसी में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की देर शाम वह अपने खेत पर गेहूं की बाली भून रहा था। तभी गांव का ही उसका एक दोस्त वहां पहुंच गया और शरारत करने लगा। इसको लेकर सुमित और उसके दोस्त के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

नोकझोंक का पता चलने पर सुमित के दोस्त के पिता संतराम मौके पर पहुंच गए और सुमित को पीटने लगे। उन्होंने सुमित के सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुमित को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर वापस बृहस्पतिवार शाम घर पहुंचे परिजनों ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सुमित तीन भाई-बहनों में बड़ा था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed