{"_id":"5f7224c28ebc3e9be10558f4","slug":"student-died-in-accident-hardoi-news-knp585380614","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही किशोर की मौत हो गई जबकि कार खाई में पलट गई।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी शोभित (17) पुत्र राजेंद्र यादव कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार दोपहर वह साइकिल से चाचा मैकूलाल को खेत पर खाना देने जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट हरदोई की तरफ से आ रही कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र साइकिल समेत दूर जा गिरा।
मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक व उसके साथी को कोतवाली ले आई। मृतक तीन भाइयों में छोटा था, उसके पिता खेती करते हैं। कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो लोग हिरासत में हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।