{"_id":"624b2f85bb495a44900a0301","slug":"student-died-due-to-current-in-submersible-hardoi-news-knp689333327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल में करंट से छात्र की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल में करंट से छात्र की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कस्बे केे मोहल्ला अशरफ टोला में घरेलू सबमर्सिबल पंप से मकान की तराई करते समय सोमवार को सुबह जमीन में करंट उतरने से चपेट मेें आकर छात्र झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कस्बा के मोहल्ला अशरफ टोला निवासी गुड्डू मकान बनवा रहे हैं। सोमवार को सुबह परिजन सबमर्सिबल चलाकर मकान की तराई कर रहे थे।
इसी दौरान गुड्डूू का बेटा सुमित उर्फ टिल्लू (9) सबमर्सिबल के पास पानी पीने लगा। इसी दौरान करंट उतरने से चपेट में आकर सुमित झुुलस गया। परिजनों ने उसे जमीन पर पड़ा देखकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
देर शाम शव लेकर परिजन घर पहुंचे। सुमित अकेला था। वह कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सोमवार को शव दफना दिया। सुमित की मौत के बाद माता-पिता समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।