फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student burnt due to electric shock in school hand pump

Hardoi News: स्कूल के हैंडपंप में करंट उतरने से छात्र झुलसा

Sat, 23 Nov 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Student burnt due to electric shock in school hand pump
शाहाबाद।। परिषदीय विद्यालय बारी में हैंडपंप में करंट उतरने से कक्षा एक का छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसके दोनों हाथ झुलसे हैं। उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बारी निवासी बसंतलाल का पुत्र आयुष्मान (6) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। शनिवार को वह स्कूल में लगे हैंडपंप के पास खेल रहा था। इसी दौरान हैंडपंप का हत्था पकड़ने पर उसे करंट लग गया। इसी बीच बिजली गुल हो गई, तो वह झटके से दूर जा गिरा।
विज्ञापन

करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए। सीएचसी शाहाबाद में उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पता चला है कि हैंडपंप की बोरिंग में ही सबमर्सिबल पंप डाल दिया गया है। इसके बिजली के तार भी हैंडपंप के पास से निकले हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से करंट हैंडपंप में उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed