फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strong winds the weather changed

तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Strong winds the weather changed
शहर में छाई काली घटा। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई/ पिहानी। उमस भरी गर्मी से लोगों को देर शाम राहत मिल गई। हालांकि सोमवार की सुबह भी आंधी और बादलों की वजह से मौसम ठंडा हो गया था लेकिन दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पिहानी में भी आंधी के बाद बारिश हुई, जिससे बिजली गुल हो गई। उधर आंधी को देखते हुए बिजली सप्लाई काट दी गई।

विज्ञापन


सूरज की तपिश से तापमान चढ़ा हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार से मौसम में कुछ बदलाव आए हैं। शनिवार को चली हवाओं से तापमान गिरा और आसपास बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन धूप की वजह से गर्मी कम नहीं हुई। सोमवार की सुबह भी आंधी के आसार बने और आसमान में काले बादल छा गए लेकिन बारिश नहीं हुई। उधर धूप भी निकल आई, जिससे एक बार फिर गर्मी बढ़ गई लेकिन शाम से चली हवाओं ने राहत दी जिसके बाद अंधेरा होने तक हवाओं ने तेजी भी पकड़ ली। तेज हवाओं ने कुछ ही देर में आंधी का रूप ले लिया और रात करीब आठ बजे के बाद आंधी आ गई। तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। उधर, पिहानी में भी शाम को आंधी के बाद बारिश हो गई, जिससे बिजली चले जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed