{"_id":"68f90fa830f5eab9a00bbd41","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-accused-nitin-agarwal-will-also-get-a-police-post-opened-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139210-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी पुलिस चौकी भी खुलवाएंगे नितिन अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी पुलिस चौकी भी खुलवाएंगे नितिन अग्रवाल
विज्ञापन
फोटो-43-आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से शिकायत दर्ज कराते मोहल्लेवासी। जागरुक पाठक
हरदोई। हिस्ट्रीशीटर के बेटे के उत्पीड़न का शिकार हुई मासूम के परिजनों से आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। आबकारी मंत्री ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मोहल्ले में पुलिस चौकी बनवाए जाने का भी आश्वासन दिया है।
बीती 15 अक्तूबर की शाम शहर के एक मोहल्ला निवासी मासूम (8) टॉफी खरीदने गई थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर गुल्लू सिंह का बेटा दुर्गा सिंह उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया था। यहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार और छेड़छाड़ की थी। परिजनों और मोहल्लेवासियों के पहुंचने पर मासूम को छोड़ दिया था और खुद बाइक लेकर मौके से भाग निकला था। घटना के अगले दिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को बच्ची के परिजनों से मिले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि दुर्गा सिंह राह चलते लोगों से रुपये छीन लेता है। दुकानदारों से जबरन सामान ले लेता है और अवैध वसूली भी करता है। इस पर नितिन अग्रवाल ने दुर्गा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। इस दौरान एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सीओ सिटी अंकित मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, प्रियम मिश्रा, अमित त्रिवेदी, अंकित अवस्थी, गौरव शुक्ला, राजीव टेनी, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।