फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Storm, rain and lightning killed four

आंधी, बारिश और बिजली गिरने से चार की मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 06 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Storm, rain and lightning killed four
मलबा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से अलग-अलग क्षेत्रों में एक बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे हरदोई रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


सोमवार सुबह से धूप निकली लेकिन दोपहर करीब तीन बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदला गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी, बारिश में मल्लावां के श्याम बिहारी के मकान का छज्जा गिर गया। रास्ते से निकल रहे श्यामपुर निवासी भइयालाल (25) के ऊपर छज्जे का मलबा गिरने से उनकी मौत हो गई। बिलग्राम क्षेत्र में गांव नाऊपुरवा में कंडों की बठिया पर पॉलिथीन डालने गई तारावती (38) पत्नी सरवन पर पेड़ की डाल आ गिरी। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, राघौपुर रोड कटरा स्थित राजकुमार लेखपाल की 20 वर्षीय पुत्री प्रीती टीन शेड गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। इसीतरह, गंगारामपुर निवासी नासिर (26) छत की रेलिंग गिरने से जख्मी हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सांडी भदहर गांव में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के उपेंद्र कुमार दीक्षित का पुत्र ओम दीक्षित (9) गन्ने के खेत पर गया था। उसके साथ सुभाष दीक्षित का बेटा अभिषेक (12) भी था। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली खेत में आ गिरी। इसकी चपेट में आकर ओम की मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गया।


 ग्राम प्रधान जय नारायण दीक्षित ने तहसील में फोन किया लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ओम तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। इसी तरह देहात कोतवाली अंतर्गत चांद बेहटा निवासी बालक राम कश्यम (65) सोमवार को खेत गए थे। वहां पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वे भी खेत में रोते हुए पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed