फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Storm and rain at night, scorching sun during the day

Hardoi News: रात में आंधी-बारिश, दिन में तेज धूप ने झुलसाया बदन

Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain at night, scorching sun during the day
फोटो-24- तेज धूप में बच्चों को इस तरह गमछा उढाकर ले जातीं महिलाएं। संवाद
हरदोई। भीषण गर्मी में राहत की आस लगाए बैठे लोगों की उम्मीदें आंधी-बारिश के बाद भी धूमिल हो गई हैं। सोमवार की देर रात को आई आंधी बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी लेकिन सुबह से निकली तेज धूप और लू के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह होते ही तीखी धूप दोपहर होने तक लोगों के बदन को झुलसाए रखा। हालांकि, मौसम विभाग ने 28 के बाद मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन

सोमवार की रात को करीब साढ़े दस बजे के बाद तेज हवाएं चली और फिर बारिश हुई। इससे रात में गर्मी से लोगों को निजात मिली। तापमान गिरने से लोगों ने चैन की सांस ली। लेकिन, यह राहत चंद घंटों की ही साबित हुई। सुबह नौ बजे से ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर में लू के थपेड़ों और उसम ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया। काम से बाहर निकले लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढके नजर आए। नौतपा के चलते बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय काफी कम भीड़ नजर आई। कूलर और पंखे भी हवा की जगह आग उगलते महसूस हुए। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ और लस्सी व बेल का शरबत पीते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 52 प्रतिशत और शाम को 24 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार की रात को आई आंधी करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन



28 के बाद बदल सकते हैं मौसम के मिजाज

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि फिलहाल दो से तीन दिन तक गर्मी के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 28 मई के बाद मौसम में एक बार फिर बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बादल छाने के साथ ही 29 और 30 मई को आंधी और बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को इस भीषण तपिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

फोटो-24- तेज धूप में बच्चों को इस तरह गमछा उढाकर ले जातीं महिलाएं। संवाद

फोटो-24- तेज धूप में बच्चों को इस तरह गमछा उढाकर ले जातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed