फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stoppage of special train between Rishikesh and Lucknow in Hardoi

Hardoi News: ऋषिकेश से लखनऊ के बीच चली विशेष ट्रेन का हरदोई में स्टॉपेज

Wed, 30 Oct 2024 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of special train between Rishikesh and Lucknow in Hardoi
हरदोई। त्योहार पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ऋषिकेश से लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया है। उत्तर रेलवे ने नौ नवंबर तक प्रतिदिन अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया है। इससे लोकल यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दीपावली पर बाहरी प्रदेशों व जिलों से आने वाले लोगों का क्रम शुरू हो चुका है। यात्रियों की भीड़ ट्रेन और बसों में काफी देखी जा रही है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ऋषिकेश से लखनऊ के बीच मंगलवार से ट्रेन का संचालन शुरू किया है। विशेष ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित हैं। इससे लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को सिर्फ सामान्य टिकट ही लेना पड़ेगा। आरक्षण न होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से ऋषिकेश के लिए ट्रेन संख्या 04317 दिन में 13:10 बजे रवाना होगी, जो संडीला और बालामऊ होते हुए हरदोई स्टेशन पर दोपहर को 15:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, पितांबरपुर और बरेली होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, लक्सर से होते हुए रात को 23:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और रायवाला रुकते हुए रात को 00:45 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप रूट पर यही रैक ट्रेन संख्या 04318 रात को 22:00 बजे ऋषिकेश से चलेगी और निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकते हुए हरदोई अगले दिन सुबह 09:05 बजे आएगी और लखनऊ 11:05 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर से लखनऊ ट्रेन संचालित हुई और नौ नवंबर आखिरी बार ऋषिकेश से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed