फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Still no relief from waterlogging

फिर भी जलभराव से निजात नहीं

Sat, 27 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Still no relief from waterlogging

बरसात से पहले कसबे के प्रमुख स्थानों से जलभराव

विज्ञापन
रोकने को पालिका ने इस वर्ष कई नालों का निर्माण पूरा करवा लिया है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर करावां तिराहे के पास जलभराव की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही। अब पानी का निकास होने के बाद रोड का भारी गड्ढा बरसाती पानी भरने की वजह बना हुआ है।

इसी तरह से नई बस्ती रोड पर भी अब तक नाला सफाई आधी-अधूरी होने से रोड पर भारी बरसात होने पर जलभराव होने की समस्या हल होती नहीं दिख रही। पिहानी के बस स्टैंड, सब स्टेशन के निकट, करावां तिराहा और परजाऊ ताल के पास सड़क के भारी गड्ढे और पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से जरा सी बारिश में तालाब से नजारे दिखाई देते हैं।

हालांकि, इनमें से कुछ स्थानों पर इस वर्ष हुए नाला निर्माण के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म तो नहीं, पर काफी हद तक कम हो रही है। हाल ही में करावां रोड पर नाला निर्माण से करावां तिराहे के पास भरने वाला पानी जल्दी निकलने से समस्या ज्यादा देर तक नहीं रहती।

पालिका के वरिष्ठ लिपिक रामलाल का कहना है कि रोड का गड्ढा इस समस्या का बड़ा कारण है। रोड बनने के बाद यहां जलभराव की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि निपनिया चुंगी के आसपास दो नाला निर्माण कराए गए हैं, जिनसे इस रोड पर होने वाला जलभराव अब समाप्त हो जाएगा।

बस स्टैंड पर इस समस्या के निजात को नाला सई नदी तक पूरा करवाया गया है, जिससे इस स्थानों पर जमा होने वाला बरसाती पानी मिनटों में निकल सकेगा। इसके अलावा नई बस्ती, मुरीदखानी, मीरसरायं और छिपीटोला आदि मोहल्लों में पुराने नालो की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। इसके जरिए इन स्थानों पर इस बरसात में अवाम को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कवायद जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed