फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " State will not spoil the atmosphere "

‘प्रदेश का माहौल खराब न होने देंगे’

Sun, 07 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 07 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
" State will not spoil the atmosphere "

भाजपा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देती है। राम

विज्ञापन
मंदिर बनाना उसकी प्राथमिकता नहीं, बल्कि खून खराबा कराना है। बसपा नीति विहीन और भाजपा दिशा विहीन पार्टी है। सपा ही प्रदेश का प्रभावी ढंग से विकास कर रही है।

यह बात शहर के सपा कार्यालय की मासिक बैठक और बिलग्राम के कार्यकर्ता सम्मेलन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ असंतोष का लाभ उठाकर भाजपा सत्ता में आई। हम सभी को मिलकर उसको बेनकाब करना है।

पंचायत से लेकर विस चुनाव में भी सपा का ही परचम लहराएगा और भाजपा को यूपी से दूर रखा जाएगा, ताकि माहौल खराब न हो सके। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि मन मुटाव खत्म है और दृढ़ इच्छा शक्ति से आगामी चुनाव को लड़ना है। विधायक बाबू खां ने कहा कि कार्यकर्ताओें को मजबूत बनाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष शराफत अली ने सभी संगठनों को बैठक की सूचना जिला कार्यालय को देने और जिला कार्यालय से बैठक में प्रभारी भेजने के निर्देश दिए। बैठक को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, पारुल दीक्षित, जिला महासचिव वीरे यादव, वीरेंद्र सिंह मलहेरा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा पीके, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अमित बाजपेई, अमित त्रिवेदी, खालिद खां, गोपी सिंह, रामलली वर्मा, वसीम अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद थे। उधर, बिलग्राम के एसडी पब्लिक स्कूल परिसर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बसपा के कार्यकाल मेें प्रदेश में कोई भी जनहित के कार्य नहीं हुए।

वहीं केंद्र की भाजपा सरकार अच्छे दिन का प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज हुई। कहा कि जब तक प्रदेश में सपा सरकार है किसान व व्यापारियों के विरोध की योजनाएं लागू नहीं होने दी जाएगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष शराफत अली, आयोजक हबीब खां, सुभाष पाल, मुन्ना सिंह, नसीम नेता, अजीज खां, यूनुस खां, फखरूल इस्लाम, पद्मराग सिंह यादव पम्मू आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान राजा रमन गुप्ता, सगीर खां समेत सभासदों ने चांदी का मुकुट पहनाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता द्वारा एक मांग पत्र दे सीएचसी पर उच्चीकृत पैथालाजी, अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की राज्यमंत्री से मांग की गई, वहीं पूर्व सभासद हबीब खां ने बिजली का शेड्यूल पूर्वाह्न 10 से 5 दिन व रात 10 से सुबह 5 बजे तक कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed