{"_id":"61f97317cef7013a635f987a","slug":"staff-nurse-dies-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp6783378140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में स्टाफ नर्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में स्टाफ नर्स की मौत
विज्ञापन
संडीला। कस्बा में उन्नाव रोड में संचालित एक निजी अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के संचालक ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।
मंगलवार को दोपहर शव लेकर आए परिजनों ने अस्पताल संचालक पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोकरन खेड़ा निवासी मुरली ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सोनी (28) संडीला में उन्नाव रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम कर रही थी। जहां पर सोमवार की सुबह उसकी संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई।
अस्पताल संचालक ने पिता को सूचना देकर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उसी देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंचे परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव वापस लाए।
विज्ञापन
पिता ने अस्पताल संचालक पर तनख्वाह मांगने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।